फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक समेत मंदाकिनी में गिरा युवक, दूसरा बाल-बाल बचा

Mon, 27 Jun 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटर साइकिल बेकाबू होकर मंदाकिनी में जा गिरी। हादसे में एक युवक बाइक के साथ नदी में जा गिरा जबकि दूसरा छिटककर नदी में जा गिरा। मौके पर पुलिस बन ने पहुंचकर रेसक्यू शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रात: 11 बजे नवीन (19) पुत्र कमल सिंह और हेमंत (20) पुत्र कमल सिंह मोटर साइकिल से रुद्रप्रयाग से क्यूंजा जा रहे थे। जवाड़ी बाईपास से करीब 200 मीटर आगे विपरीत दिशा को पास देने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई।

जिसके चलते बाइक चला रहा हेमंत बाइक समेत मंदाकिनी में जा गिरा जबकि नवीन छिटककर सड़क पर गिर गया। अपने साथी को देखने नवीन खाई में उतरा लेकिन कमल का कोई पता न चल सका।
विज्ञापन


युवक का नहीं चला पता
सूचना मिलते पर पुलिस उपाधीक्षक बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार, अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी देवेंद्र रावत, तिलवाड़ा चौकी प्रभारी सहित अग्निशमन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू चलाया। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

सीओ ने बताया कि सभी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए खोजबीन की जा रही है। नदी का बहाव तेज होने और पानी मटमैला होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं।

नवीन ने बताया कि वे प्रात: 9 बजे गांव से रुद्रप्रयाग पहुंचे थे। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन फार्म के बारे में जानकारी लेने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


Published by: Vivek Singh
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें