फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : 20 राज्यों के कोविड प्रभावितों की मदद पहुंचा रही ‘योगदा’

Sun, 23 May 2021 02:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, हरिद्वार, कोयंबटूर, मदुरै, मुंबई, नागपुर, सेरमपोर, वेल्लोर, विजयवाड़ा, दक्षिणेश्वर, द्वाराहाट, बेल्लारी, बंगलूरू, चंडीगढ़, चेन्नई, लखनऊ, मंगलूरू, मैसूर, रायपुर आदि शहरों में पीपीई किट, फेस शिल्ड, मेडिकल ग्लब्ज और सैनिटाइजर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया देश के विभिन्न 20 राज्यों के कई शहरों में मदद पहुंचा रही है। योगदा आश्रम की ओर से जरूरतमंदों को आवश्यक दवाओं के अलावा मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, अस्पतालों को बॉइपेप मशीन, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर आदि मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को 8164 मरीज हुए ठीक, 2903 नए संक्रमित मिले, 64 मरीजों की मौत

योगदा आश्रम के प्रवक्ताओं के अनुसार दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, हरिद्वार, कोयंबटूर, मदुरै, मुंबई, नागपुर, सेरमपोर, वेल्लोर, विजयवाड़ा, दक्षिणेश्वर, द्वाराहाट, बेल्लारी, बंगलूरू, चंडीगढ़, चेन्नई, लखनऊ, मंगलूरू, मैसूर, रायपुर आदि शहरों में पीपीई किट, फेस शिल्ड, मेडिकल ग्लब्ज और सैनिटाइजर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड : ब्लैक फंगस महामारी घोषित, कोविड की वजह से माता-पिता को खो चुके बच्चों की मदद करेगी सरकार

रांची आश्रम के अस्पताल और मेडिकलकर्मी 24 घंटे एंबुलेंस और शव वाहन सेवा दे रहे हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलिंडर, मेडिकल किट और नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जा रहा है। आईसीयू में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। लॉकडाउन के कारण आजीविका गवां चुके परिवारों को रांची सहित द्वाराहाट, दिल्ली और एनसीआर, अहमदाबाद, बेल्लारी, बंगलूरू, बेलगावी, हरिद्वार, हासन, कैगाकारवार, मान्ड्या, मुजफ्फरपुर, ओंगले, राजामुंदरी और थिरूकाझुकुंदरम में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के द्वाराहाट के अस्पताल को एंबुलेंस बनाने के लिए वाहन दिया गया। उडुपी के अस्पताल में हॉट वाटर डिस्पेंसर, चेन्नई के अस्पताल में कैडवर बैग दिए। परमहंस योगानंद के मुताबिक मानवता के कल्याण और महामारी से निजात के योगदा के संन्यासी रोजाना रात 9:40 से 10 बजे तक विशेष प्रार्थना करते हैं।

इस विषम परिस्थिति में आश्रम के प्रयासों में कोई आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो वे ईमेल के माध्यम से हेल्पडेस्क@वाईएसएसआईडॉटओआरजी पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से शाम चार बजे तक 0651-6655555 टेलीफोन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसे हर दान के लिए आयकर में छूट प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें