फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय मां यमुना... जयकारों संग बंद हुए यमुनोत्री के कपाट

Fri, 13 Nov 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ तीर्थ पुरोहितों के गांव खरसाली पहुंचाया गया। अब सर्दियों में यमुना जी की पूजा-अर्चना एवं दर्शन खरसाली गांव में ही होंगे। कपाट बंद करने के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


भैया दूज के पावन पर्व पर शुक्रवार सुबह यमुना के चचेरे भाई समेश्वर देवता की डोली खरसाली से यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। 11:30 बजे यमुनोत्री पहुंचने के बाद धाम में यमुना जी की पूजा-अर्चना तथा विशेष अनुष्ठान किए गए। इस मौके पर यमुना जी की उत्सव मूर्ति का 11 किलोग्राम चांदी के जेवरात से श्रृंगार किया गया।

तय मुहूर्त पर दोपहर 1:30 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति को बाहर लाया गया। यहां यमुना जी के जयकारों के साथ यमुना की डोली यात्रा को खरसाली गांव के लिए विदा किया गया। इस मौके पर राना गांव के समेश्वर देवता की डोली के साथ दो हजार श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतकाल में खरसाली में होंगे यमुना के दर्शन

यमुनोत्री से चली डोली यात्रा शाम को खरसाली गांव पहुंची। यहां मां यमुना का भव्य स्वागत किया गया। यमुना जी की उत्सव मूर्ति को प्राचीन मंदिर में स्थापित किया गया। शीतकाल में खरसाली स्थित यमुना मंदिर के पुजारी प्रवेश उनियाल ने बताया कि अब सर्दियों में यहां आने वाले श्रद्धालु खरसाली में यमुना जी के दर्शन करेंगे।

मंदिर के कपाट बंद करने के मौके पर एसपी अनंत शंकर ताकवाले, एसडीएम केके सिंह, तहसीलदार मुकेश रमोला, किशोरीलाल शाह, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, प्रदीप उनियाल, गजेंद्र उनियाल और खिलानंद उनियाल समेत कई तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने की जलपान की व्यवस्था
यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होने पर यहां पहुंचे मुंबई के संगीता चावला एवं वैभव चावला ने अपने तीर्थ पुरोहित प्यारेलाल उनियाल के साथ यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं फलाहार की व्यवस्था की। यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें