फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, आज यमुनोत्री के होंगे

Fri, 13 Nov 2015 06:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। गंगा जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री से मुखबा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


शीतकाल में श्रद्धालु गंगा जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना मुखबा गांव में कर सकेंगे। अब यमुनोत्री मंदिर के कपाट भैयादूज पर शुक्रवार को और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को विधि विधान के साथ बंद होंगे।

अन्नकूट पर्व पर बृहस्पतिवार को सुबह से ही गंगोत्री धाम में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। गंगा जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया। दोपहर एक बजे गंगा जी की भोग मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाला गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा जी की मूर्ति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किए। सवा एक बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकारों से गूंज उठा गंगोत्री धाम

गंगा जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पूरा गंगोत्री धाम गंगा के जयकारों से गूंज उठा। गंगोत्री धाम में सेना की 12 ग्रेनेडियर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी।

गंगोत्री से चली डोली यात्रा भैरोंघाटी एवं जांगला होते हुए शाम को मार्कंडेय स्थित देवी मंदिर पहुंची। डोली यात्रा यहां रात को विश्राम करेगी। शुक्रवार को भैया दूज पर डोली यात्रा मुखबा गांव पहुंचेगी और गंगा जी की भोग मूर्ति को मुखबा स्थित मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

इस मौके पर एसपी अनंत शंकर ताकवाले, एडीएम बीके मिश्रा, तहसीलदार रमेश प्रसाद बहुगुणा, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, पूर्व विधायक गोपाल रावत, सूरतराम नौटियाल, भागेश्वर प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें