दो लोगों की तलाश जारी
मंगलवार सुबह एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित वन विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग की टीम ने एक बार फिर अभियान शुरू किया। लेकिन मलबे में दबे अभी भी भाविका शर्मा पुत्री जॉय शर्मा (11) निवासी कृष्णा विहार नई दिल्ली और कमलेश जेठवा (35) निवासी मुंबई का कुछ पता नहीं लग पाया।
वहीं डीएम प्रशांत आर्य सहित एसपी सरिता डोबाल और यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। वहीं डीएम ने भूवैज्ञानिकों सहित आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को पूरे पैदल मार्ग की ड्रोन के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए और मौके पर अभियान की निगरानी की।