फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri Highway: धरासू बैंड के पास आठ मई तक दिन में तीन बार बंद होगी आवाजाही, ये रहेगा समय

Fri, 03 May 2024 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

काम के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री मार्ग पर चलने वाले यात्रियों व वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने हाईवे पर तत्काल प्रभाव से आठ मई तक के लिए प्रतिदिन तीन बार हाईवे बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच दिन आठ मई तक प्रतिदिन तीन बार यातायात बंद रहेगा। इन पांच दिनों में लगभग साढ़े छह घंटे तक हाईवे बंद रहेगा।

विज्ञापन


डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस संबंध में आदेश जारी कर चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे पर शीघ्र भूस्खलन का मलबा हटाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले धरासू-यमुनोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में सक्रिय भूस्खलन जोन का मलबा गिरने से ऋषिकेश-धरासू हाईवे भी बंद होता है।

इस हिस्से में हाल ही में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया गया था, जिसे देखते हुए डीएम ने यात्रा शुरू होने से पहले यमुनोत्री मार्ग पर जमा मलबे व पत्थरों को हटाकर दोनों सड़कों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने इस स्थान पर भूस्खलन प्रभावित ढलान का स्थिरीकरण और स्केलिंग कार्य शुरू करने के साथ ही मलबे के सुरक्षित निस्तारण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: हेली टिकट बुक कराने वाली 12 फर्जी वेबसाइट कराईं बंद, पढ़ें और हो जाएं सावधान

Trending Videos
विज्ञापन

इस काम के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री मार्ग पर चलने वाले यात्रियों व वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने हाईवे पर तत्काल प्रभाव से आठ मई तक के लिए प्रतिदिन तीन बार हाईवे बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे बंद रहेगा हाईवे

  • सुबह पांच से सुबह आठ बजे तक
  • सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
  • दोपहर 2:45 बजे से शाम पांच बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें