फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2022: भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाईवे, फंसे 4000 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

Thu, 19 May 2022 04:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट

सार

यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। अभी तक हाईवे को खोला नहीं जा सका है। इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी रानाचट्टी के बीच दीवार धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे बड़े वाहन फंस गए हैं। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई । 12 बजे तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिभरी हो गई है। अभी तक बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। एसडीएम शालिनी नेगी का कहना है कि एनएच के अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं।

पुलिस को सतर्क रहने के साथ बड़े वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं।  रात से ही एनएच ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया। मरम्मत कार्य के चलते यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पूर्ण रूप से बंद है। एनएच के अधिशासी अभियंता ने बताया कि वायर क्रेट लगाकर दीवार दी जा रही है।

ये भी पढ़ें...खौफनाक: रास्ते में खड़ी जेसीबी हटाने को कहा तो खौल गया खून, लाठी डंडों से पीट-पीटकर ले ली भाई की जान

वहीं प्रशासन ने हाईवे बंद होने से विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए परिवहन विभाग को छोटे वाहनों की व्यवस्था के लिए कहा है। एआरटीओ मुकेश सैनी ने बताया कि यात्रियों को निकालने के लिए 10 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन अभी हाईवे पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें