फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri Dham: यात्रा पर जा रहे एक तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, धाम में 17 पहुंची मृतकों की संख्या

Thu, 04 Jun 2026 08:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान यात्री की राम मंदिर से आगे नौ कैंची के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो कर गिर गए।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे एक तीर्थयात्री की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलबीर सिंह(45) पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम मोल्डा, बड़कोट(उत्तरकाशी) गुरुवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान राम मंदिर से आगे नौ कैंची के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो कर गिर गए।

देवप्रयाग कार हादसा: गंगा में लापता तीन महिलाओं की तलाश जारी, घायल आयुष्मान को एयरलिफ्ट कर एम्स भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ व साथी यात्रियों ने उन्हें तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अखिल राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या 17 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें