फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली लाने में सबसे आगे रहा यमुना वृत्त

Fri, 29 Jul 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरेला पर्व - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
हरेला पर्व के मद्देनजर पौधरोपण में यमुना वृत्त गढ़वाल मंडल में टॉप पर रहा है। यमुना वृत्त क्षेत्र में हरेला मनाया गया और पौधे रोपे गए हैं। वृत्त के अंदर सबसे अधिक फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे रोपे गए। वन विभाग ने विभिन्न वृत्तों में रोपे गए पौधों के आंकड़े मंगाने शुरू कर दिए हैं, जिससे इन पौधों की सुरक्षा की मानीटरिंग की जा सके।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल के चार वृत्तों में 655 स्थानों पर हरेला मनाया गया। इस मौके पर 23 जुलाई तक कुल एक लाख 10 हजार 34 पौधे रोपे गए हैं। इनमें यमुना वृत्त में सबसे अधिक 42566 पौधे रोपे गए और हरेला पर्व 175 स्थानों पर मनाया गया।

गढ़वाल वृत्त ने सबसे अधिक 241 स्थानों पर हरेला मनाया है, लेकिन यहां 35 हजार 904 पौधे रोपे गए हैं। भागीरथी वृत्त ने 133 स्थानों पर 27 हजार 650 और शिवालिक वृत्त ने 106 स्थानों पर 24 हजार 914 पौधे रोपे गए हैं।
विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक गंभीर सिंह ने बताया कि 23 जुलाई के बाद रोपे गए पौधों की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पौधे सुरक्षित रहें। बीते साल हरेला पर लगाए गए पौधों की स्थिति की रिपोर्ट भी वन प्रभागों से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें