फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे बड़ा अमरूद, डेढ़ किलो से भी अधिक होता है वजन

Fri, 21 Oct 2016 03:48 PM IST
धन सिंह बिष्ट/ अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
guava
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित पंतनगर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय किसान मेले में जहां उन्नत बीजों और पौधों की भरमार रही वहीं विश्व का सबसे बड़ा अमरूद भी मेले में छाया रहा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर में उत्पादित किए जाने वाले वीएनआर बीही नाम के इस अमरूद का वजन डेढ़ किलो से भी अधिक है। वर्तमान में देश में 20 राज्यों की नर्सरी में इसकी पौध तैयार की जा रही है।

पंतनगर विवि के माइक्रोइरिगेशन सिस्टम में भी इस अमरूद के तीन सौ पेड़ लगाए गए हैं, जिन पर अब फल लगने लगे हैं। पौध उत्पादन करने वाली फर्म जल्द ही इसे पेटेंट कराने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


पंतनगर मेले में अमरूद के प्रचार के लिए पहुंचे वीएनआर नर्सरी के मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव आशीष सजवान बताते हैं कि अमरूद का वजन 300 ग्राम से एक किलो तक होता है और कभी इससे अधिक वजन का फल भी पेड़ पर निकल आता है। पूरे विश्व में इतने वजन का अमरूद कहीं और नहीं होता।
विज्ञापन

कम पानी और अधिक नमी वाले स्थानों पर होता है उत्पादन

guava
इसके साथ ही इसमें बीज की मात्रा बहुत कम होती है। कम पानी और अधिक नमी वाले स्थानों पर भी इसका उत्पादन हो जाता है। पंतनगर विश्वविद्यालय के माइक्रोइरिगेशन सिस्टम में लगाए गए पेड़ों में जो फल लगे हैं कच्चे होने के कारम उनका वजन अभी 700 ग्राम है।

पकने के बाद फल और बढे़गा। रामनगर निवासी रजनीश चावला ने भी अपनी नर्सरी में इस अमरूद की पौध लगाई है। आशीष ने बताया कि इसकी पौध की कीमत 150 रुपए रखी गई है और कम से कम 500 पौधों का ऑर्डर देने पर ही यह किसान को उपलब्ध कराया जाता है।

पंतनगर विवि के प्रोफेसर डॉ. पीएन रॉय बताते हैं कि उन्होंने अपने छात्रों संग रायपुर स्थित वीएनआर नर्सरी का भ्रमण किया है। फिलहाल, वीएनआर बीही से बड़ा अमरूद विश्व में और कहीं नहीं उगाया जाता, इसलिए इसे विश्व का सबसे बड़ा अमरूद कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें