फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वर्गाश्रम डाकघर में नहीं हुआ काम, लोग परेशान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम क्षेत्र के डाकघर में सोमवार को काम नहीं हुआ। जिससे यहां सरकारी रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट आदि के लिए पहुंचने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। उपडाक घर के कर्मियों का कहना है कि रंगाई-पुताई का कार्य चलने के कारण कार्य बाधित हुआ है।
विज्ञापन


स्वर्गाश्रम क्षेत्र के उपडाक घर में यमकेश्वर विकासखंड के दो से तीन दर्जन गांवों के ग्रामीण डाकघर से जुड़ी सेवाओं के लिए हर दिन यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा नगर पंचायत जोंक क्षेत्र के लोग व सरकारी विभागों के डाक संबंधी कार्य इसी उपडाकघर से होते हैं।

पिछले शनिवार से यहां रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। जिसके चलते सोमवार को यहां सेवाएं पूरी तरह ठप रही। पोस्ट ऑफिस से पीएलआई, सरकारी रजिस्ट्री स्पीड पोस्ट व पार्सल आदि के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़़ा। जिससे लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। वहीं पोस्टमास्टर संजय कुकरेती ने बताया कि रंगाई-पुताई कार्य के चलते कार्य प्रभावित हुआ है। जल्द कार्य सुचारू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें