फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में हिजाब के समर्थन में निकाली रैली, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन 

Wed, 16 Feb 2022 08:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

देहरादून में महिलाओं ने हिजाब के समर्थन में रैली का आयोजन किया। उन्होंने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी प्रदेश के राज्यपाल को अधिकारियों के द्वारा भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिजाब विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। इसके लिए देशभर में समर्थन और विरोध देखने को मिल रहा है। देहरादून में भी हिजाब के समर्थन में महिलाओं ने रैली का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवितयां और पुरुष शामिल रहे। एडवोकेट रजिया बेग के नेतृत्व रैली का आयोजन हुआ। इसमें शामिल महिलाओं ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी कलक्ट्रेट को दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति में उनसे ज्ञापन पुलिस अधिकारी ने लिया।

विज्ञापन

 
एडवोकेट रजिया बेग ने कहा कि भारत की समृद्ध सभ्यता है। यहां पर दुनिया के लगभग हर जाति और संप्रदाय के लोग रहते हैं। उनकी मान्यताओं के हिसाब से लोग यहां पर रह रहे हैं। मुस्लिम समाज भी लगभग डेढ़ हजार वर्षों से अपने हिसाब से जीता आ रहा है। देश का संविधान भी लोगों को उनके धर्म का पालन करने का अधिकार देता है। देश में कई सालों से लोग मिलजुल कर रहते आ रहे हैं। यहां पर लोगों को रहने की आजादी है, लेकिन पिछले दिनों हिजाब को लेकर कर्नाटक में जो हुआ वह आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाला है।

एडवोकेट बेग ने बताया कि देश के हर हिस्से में कई तरह से इस परंपरा का विरोध हो रहा है। यह बेहद गलत बात है। ऐसे में उन्होंने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि वह उत्तराखंड में इस तरह के विरोध को बढ़ावा देने से रोकें। एडवोकेट रजिया बेग ने राज्यपाल के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उनके साथ अंजुम, जुबिना, नाजिया, सितारा, दिशाद, रईशा आदि महिलाएं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें