पीछा कर फिर से महिला को धान के खेत के किनारे पकड़ लिया, जब महिला भागने लगी तो स्वयं के पहचान जाने के डर से उसने महिला के दोनों हाथ तोड़ दिए। उसने पाठल से महिला के सिर, आंख के पास और गले पर वार कर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पाटल, मुजफ्फर की खून से सनी कमीज बरामद कर ली गई है।
ये था मामला
क्षेत्र के गांव निवासी 48 वर्षीय महिला शुक्रवार की शाम हल्दुआ के झांदा वन क्षेत्र से लकड़ी लेकर लौट रही थी। करीब पांच बजे हल्दुआ निवासी रामदास मदान के खेत में महिला का शव पड़ा था। उसकी आधी गर्दन कटी हुई थी और हाथ पीछे की ओर मुड़े थे।
इसमें से एक हाथ टूटा पाया गया। घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर धान के खेत में लकड़ी का गठ्ठर पड़ा मिला। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए थे। उधर, मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। मृतका के पति की दस साल पहले ही मौत हो गई थी।