महिला ऑटो स्टैंड की व्यवस्था कराने के दिए निर्देश
आरटीओ शैलेश तिवारी के निर्देशन में एआरटीओ राजेंद्र विराटिया को महिला ऑटो स्टैंड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एआरटीओ ने टीम के साथ मौके पर जाकर सर्वे किया और नगर निगम, लोनिवि और यातायात पुलिस के साथ सामंजस्य बिठाकर महिला ऑटो स्टैंड के लिए सहमति बनाई।
महिला ऑटो चालक बेहद खुश
चारों विभाग महिला स्टैंड के लिए तैयार हैं। नगर निगम समेत सभी विभागों की ओर से एनओसी मिल गई है। एआरटीओ राजेंद्र विराटिया ने बताया कि कुछ कागजी कार्रवाई शेष है। इसके पूरा होते ही मौके पर महिला ऑटो स्टैंड का बोर्ड लगा दिया जाएगा। गुलिस्ता और अन्य महिला ऑटो चालक इस प्रयास से बेहद खुश हैं। कहती हैं, अब उन्हें ऑटो खड़ा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने सभी सरकारी महकमों को धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां