रुड़की क्षेत्र में दो सप्ताह पहले संदिग्ध हालात में मौत होने पर जिस वृद्धा को मुस्लिम मानकर दफना दिया गया था उसकी शिनाख्त होने पर प्रशासन में हलचल मच गई।
शिनाख्त होने पर उसके हिंदू होने की जानकारी के बाद परिजनों की मांग पर जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ के आदेश पर पुलिस ने कब्र से वृद्धा का शव निकलवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। है।
करीब दो सप्ताह पूर्व कुमराड़ी निवासी बख्तावरी घर से कहीं जाने के लिए निकली थी लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। वृद्धा के पास कोई आईडी नहीं थी। जिसके चलते महिला को मुस्लिम मानते हुए उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।