उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने वाली महिला साकेत अदालत में बयानों से पलट गई।
पढ़ें, रावत पर लगाए आरोपों से पलटी युवती
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब महिला अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है। उसका कहना है कि बातचीत के दौरान रावत ने उसे डांट दिया था, जिससे उसे गुस्सा आ गया।
सबक सिखाना चाहती थी
महिला ने कहा कि रावत को सबक सिखाने के लिए ही उसने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इससे पहले महिला को लेकर पुलिस साकेत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पिंकी की अदालत में पहुंची।
पढ़ें, केदारनाथ का यात्रा मार्ग तैयार होना बड़ी चुनौती
जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि मामले की जांच जारी है और वे महिला के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाना चाहते हैं। जांच अधिकारी के आग्रह पर अदालत ने महिला के बयान दर्ज कर उसे सील बंद कर दिया।
छेड़छाड़ का लगाया था आरोप
महिला ने आरोप लगाया था कि वह पिछले वर्ष सितंबर माह में काम के सिलसिले में हरक सिंह से मिलने गई थी। उस दौरान रावत ने उससे छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी थी। सफदरजंग एंकलेव थाना पुलिस उसकी शिकायत पर जांच कर रही थी।