फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज के साथ बरसे बादल, पहाड़ों पर छाई बर्फ

Sat, 01 Mar 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में शुक्रवार को बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश का दौर जारी रहा। चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में चोटियों पर बर्फ जम गई।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ का यात्रा मार्ग तैयार होना बड़ी चुनौती

राज्य मौसम केंद्र की मानें तो अभी इंद्रदेव की दृष्टि कायम रहेगी। आने वाले 24 घंटे में मौसम का यही रंग बने रहने वाला है।

बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही बारिश की संभावना है। राजधानी दून में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर तेज बौछारों के साथ ही ओलावृष्टि और झक्खड़ की आशंका है।

पढ़ें, सेना में नौकरी पाना है तो अपनाएं ये तरीके

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। इसका माप अधिकतम 22, जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिन भर खेलते रहे बादल
उधर, दून में बृहस्पतिवार रात शुरू होकर बादल सुबह तक बरसे। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश का माप 19.7 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। इसके बाद कुछ देर धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद आसमान काले बादलों से ढक गया।
विज्ञापन


पढ़ें, अवैध संबंध के चलते मार दिया गया छंगा

तकरीबन तीन बजे एक बार फिर बारिश की झड़ी लग गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 10.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। राजधानी के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 45 रहा। मुक्तेश्वर में 13.2, जबकि पंतनगर में 3.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें