फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: सड़क कटिंग के दौरान मलबे में दबीं पांच महिलाएं, एक की मौत, हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे विधायक

Wed, 22 Jun 2022 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला। 

सार

फिताड़ी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मनरेगा योजना के तहत सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे में पांच महिलाएं दब गईं। एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला को उपचार के लिए ले जाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिले में विकासखंड मोरी के फिताड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे में पांच महिलाएं दब गईं। हादसे में घायल एक महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मोरी ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य सभी को पीएचसी मोरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर घायल तीन महिलाओं को हेलीकॉप्टर और सामान्य घायल एक महिला को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के फिताड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत गांव की सुरी देवी, कस्तूरी देवी, सुशीला, विपिना और राजेंद्री सड़क की कटिंग कर रही थीं, तभी पहाड़ी से गिरे मलबे में वे दब गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ, राजस्व कर्मियों सहित 108 सेवा को मौके लिए रवाना किया, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह पांचों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से पीएचसी मोरी भेजा गया, लेकिन इस बीच गंभीर रूप से घायल सुरी देवी (30) पत्नी विद्वान सिंह ने रास्ते में जखोल गांव के समीप दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल हेलीकॉप्टर लेकर मोरी पहुंचे, जहां से गंभीर रूप से घायल कस्तूरी देवी, सुशीला व विपिना को हेलीकॉप्टर से और सामान्य घायल राजेंद्री को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। विधायक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें