फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सामान्य हुआ मौसम, बर्फबारी के चलते रुकी हेमकुंड साहिब की यात्रा दोबारा शुरू

Wed, 22 Jun 2022 02:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आठ मई से मंगलवार की शाम तक बदरीनाथ में 806229 यात्री आ चुके हैं। केदारनाथ में मंगलवार की शाम चार बजे तक 8437 यात्री पहुंचे जबकि गंगोत्री में मंगलवार की शाम चार बजे तक 4688 यात्री पहुंचे। 
विज्ञापन
फिर शुरू हुई यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी की वजह से यात्रा भी प्रभावित होने लगी है। सोमवार को बर्फबारी की वजह से रोकी गई हेमकुंड साहिब की यात्रा मंगलवार को सुचारू हो गई। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के मुताबिक, सोमवार को बर्फबारी की वजह से यात्रा रोकी गई थी। 
विज्ञापन


बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शाम चार बजे तक 7210 यात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आठ मई से मंगलवार की शाम तक बदरीनाथ में 806229 यात्री आ चुके हैं। केदारनाथ में मंगलवार की शाम चार बजे तक 8437 यात्री पहुंचे जबकि गंगोत्री में मंगलवार की शाम चार बजे तक 4688 यात्री पहुंचे। 


वहीं, यमुनोत्री में 3874 यात्री पहुंचे। केदारनाथ में छह मई से अब तक 7,65,431 और गंगोत्री में 404607 यात्री पहुंचे। यमुनोत्री में तीन मई से अब तक 313446 यात्री पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें