भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में चल रही प्रतिष्ठित योजना राष्ट्रीय उत्कृष्ट केंद्र (नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में हॉकी (पुरुष व महिला) की पात्र खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल होने जा रहे हैं। लखनऊ केंद्र में तीन से पांच मार्च तक महिला और सात से नौ मार्च तक पुरुषों का चयन होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की उम्र एक जनवरी 2022 को 14 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। खेल उपलब्धि वर्ष 2018 से 2022 के बीच होने चाहिए।
मान्यता प्राप्त अन्तरराष्ट्रीय हॉकी प्रति योगिता में प्रतिभाग, हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता, हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियो गिता में प्रतिभागी, राष्ट्रीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभागी, खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभागी और राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में पदक विजेता व प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। अभ्यर्थी को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के चार फोटो, कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र और वोटर पहचान पत्र लेकर आना होगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्य हॉकी प्रशिक्षक नीलम कपूर से मोबाइल नंबर 9795434650 पर संपर्क किया जा सकता है।