ये दोनों तीन साल तक पति पत्नी के रूप में एक साथ रहे। इस दौरान आरोपी ने अपनी कथित पत्नी के मायके से दहेज के रूप में बिजनेस चलाने के लिए लाखों रुपये लिए। इस बीच पत्नी शक हुआ कि कृष्णा सेन लड़का नहीं है और वह अपने पति से अगल रहने लगी। आरोपी ने इसके बाद दूसरी शादी की और उसने दूसरी पत्नी के साथ भी वही व्यवहार किया। बताया गया कि सेन ने दूसरी शादी हरिद्वार में की थी।
इसके बाद दोनों पत्नियों ने मिलकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया तो कृष्णा सेन के लड़की होने की पुष्टि हो गयी। पूर्व में निचली अदालत ने आरोपी की जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। सेन ने इसके बाद हाईकोर्ट में जमानत का प्रार्थना पत्र दिया।