सभी कॉलेज इस तिथि के हिसाब से अपने चुनाव के कार्यक्रम जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 101 सरकारी महाविद्यालयों, 50 अशासकीय महाविद्यालयों और पांच विश्वविद्यालयों के परिसर में एक ही दिन चुनाव होंगे।
जो कॉलेज चाहें, वह अपनी जरूरत के हिसाब से ईवीएम से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग से संपर्क कर सकते हैं। आयोग उसी हिसाब से ईवीएम उपलब्ध करा देगा। इस साल सरकार ने चुनावों में खर्च की सीमा पांच हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है।
यह चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के संशोधन के साथ आयोजित होंगे। उपाध्यक्ष पद केवल छात्राओं केे लिए आरक्षित करने का फैसला इस साल स्थगित कर दिया गया है।