फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉज में महिला की हत्या: ढाई महीने से बॉक्स में बंद सड़ रहा था शव, जनवरी में छोड़कर गया था पति

Fri, 15 Apr 2022 08:31 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस को जाखन क्षेत्र में एक महिला की हत्या की खबर मिली। हैरत की बात यह थी कि महिला का शव करीब दो से ढाई महीने पुराना है और किसी को खबर तक नहीं लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के जाखन क्षेत्र के एक लॉज में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव दीवान बॉक्स में सड़ा गला हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह पुलिस को जाखन क्षेत्र में एक महिला की हत्या की खबर मिली। हैरत की बात यह थी कि महिला का शव करीब दो से ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति जनवरी में उसे  छोड़कर अपने घर बंगाल चला गया था। जोकि अभी तक नहीं लौटा।  

ये भी पढ़ें...बैसाखी पर आस्था की डुबकी: स्नान के लिए उमड़ा धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का हुजूम, भीड़ संभालना पुलिस के लिए चुनौती, तस्वीरें

लॉज प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल महिला यहां लॉज में एक किराये के कमरे में पति के साथ रहती थी। जोकि जनवरी में उसे छोड़कर बंगाल चला गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें