फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लेकर गई सब्जी लेने और नहीं लौटी

Fri, 26 Sep 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। विवाहिता बुधवार को अपने घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी।
विज्ञापन


पुलिस को विवाहिता के मोबाइल फोन की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों बच्चे भी साथ
सिविल लाइंस क्षेत्र में सुदर्शन प्लाजा के पास विकास गुप्ता रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

विवाहिता के साथ उसके दो छोटे बच्चे खुशबु और नैतिक भी थे। रात तक जब विवाहिता नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने विवाहिता को तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मिली मोबाइल लोकेशन
विकास ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। एसएसआई आरके सकलानी ने बताया कि विवाहिता के मोबाइल फोन की लोकेशन निकालने पर लोकेशन महाराष्ट्र में मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें