फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पार की हैवानियत की हदें: पति की गर्दन को रेता और सिर हाथ में पकड़कर पहुंची थाने, पढ़ें- क्यों महिला ने मिटाया अपना 'सिंदूर'

Wed, 13 Apr 2022 11:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट

सार

झूलाघाट में पुलिस स्टेशन की तरफ हाथ में एक आदमी का कटा सिर लेकर आती महिला को देख सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया। महिला ने कहा कि उसने अपने पति की हत्या की है और वह आत्मसमपर्ण करना चाहती है। पुलिस ने महिला से जुर्म करने के पीछे की वजह जानी। पति की हत्या करने का उसे जरा भी मलाल नहीं था। 
विज्ञापन
धारदार हथियार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के झूलाघाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पति का सिर धड़ से अलग करने के बाद पत्नी थाने पहुंची। जिसे देख हर कोई दंग रह गया। पुलिस स्टेशन पहुंचकर महिला ने आत्मसमर्पण की बात कही। 

विज्ञापन


झूलाघाट में पुलिस स्टेशन की तरफ हाथ में एक आदमी का कटा सिर लेकर आती महिला को देख सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया। महिला ने कहा कि उसने अपने पति की हत्या की है और वह आत्मसमपर्ण करना चाहती है। पुलिस ने महिला से जुर्म करने के पीछे की वजह जानी। पति की हत्या करने का उसे जरा भी मलाल नहीं था। 

दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में सुनकर क्षेत्र में हर कोई हैरान है। थाने में पुलिस के सामने महिला ने बताया कि उसने इस खौफनाक वारदात को क्यों और कैसे अंजाम दिया। बड़ी बेरहमी से पति की हत्या करने का महिला की आंखों में जरा भी पछतावा नहीं दिखाया दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

दरांती से काटा पति का सिर

महिला ने पुलिस के सामने बताया कि उसने क्यों और कैसे इस पूरी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव पालिका एक में एक पत्नी ने अपने पति का सिर दरांती से काट डाला। इसके बाद पत्नी पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंची और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

विवाद के चलते उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि पत्नी चुम्मा थापा (32) और पति नारायण थापा (47) के बीच विवाद हो गया। विवाद में चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति की गर्दन काट डाली। 

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

इसके बाद पत्नी अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विश्व अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव पालिका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

ये भी पढ़ें...यमुना के बहाव के बीच आंसुओं का सैलाब: हजारों घरों को रौशन करने के लिए जलमग्न हुआ उत्तराखंड का लोहारी गांव, तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव यात्रा रोकी 

वहीं रुद्रपुर में रम्पुरा इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल के लोग जब उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। अंतिम यात्रा रास्ते में रोककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। किच्छा इलाके की एक युवती की शादी करीब छह महीने हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति और पत्नी में विवाद होता रहता था। दोनों पक्षों में कई बार झगड़े की नौबत भी आ चुकी थी। इन दिनों विवाहिता अपने ससुराल में थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें