फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ठिठुरन के साथ ही बिजली की मांग 4.6 करोड़ के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेशभर में तेजी से बढ़ रहा है बिजली की मांग का ग्राफ
विज्ञापन


- मांग के सापेक्ष करीब 2.4 करोड़ यूनिट बिजली ही है उपलब्ध

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में जैसे ठिठुरन बढ़ रही है, वैसे ही बिजली की मांग का ग्राफ भी बढ़ना शुरू हो गया है। अब मांग 4.6 करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल कहीं कटौती नहीं की जा रही है।
प्रदेश में पिछले पांच दिनों में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। पांच दिन पहले मांग करीब 4.2 करोड़ यूनिट थी जो कि सोमवार को बढ़कर 4.6 करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई। यूपीसीएल पर बिजली आपूर्ति का दबाव बढ़ता जा रहा है। उपलब्धता के नजरिए से देखें तो यूजेवीएनएल से करीब 90 लाख यूनिट रोजाना मिल रही है। केंद्रीय पूल से करीब 1.5 करोड़ यूनिट बिजली मिल रही है। ऐसे में यूपीसीएल को बाजार, बैंकिग व अन्य माध्यमों से इंतजाम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष सर्दियों के सीजन में बिजली की मांग करीब 5.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी। ऐसे में यूपीसीएल के लिए अब आगे इंतजाम करने की चुनौती है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल पूरी उपलब्धता हो रही है। कहीं भी घोषित या अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने कहा कि भविष्य के लिए रणनीति तैयार की गई है। उसी हिसाब से 24 घंटे आपूर्ति का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें