फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के पास अपनी कोई नई योजना नहीं : नवप्रभात

विज्ञापन
तिलक भवन में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत दल
विज्ञापन
- मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार के पास अपनी कोई योजना नहीं है, इसलिए वह पुरानी योजनाओं के नाम बदल रही है। उसने योजना से ग्रामीण रोजगार व इसकी गारंटी को हटा दिया है। यह एक करोड़ से अधिक ग्रामीण मजदूरों की आजीविका पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा में किए जा रहे बदलावों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजना को पूर्व की भांति लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने भी संबोधित किया। धरने पर बैठने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजमेर सिंह, डिंपल सिंह, अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, सुरेंद्र शर्मा, भुवन पंत, डीके बनर्जी, सुबोध वर्मा, साजिद, सरदार बलजीत सिंह, राजीव शर्मा, सम्मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें