फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड, अगले 24 घंटे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

Sun, 06 Nov 2022 11:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand weather Today:  मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 24 घंटे में हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
पहाड़ियों पर हिमपात - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज मौसम सामान्य बना है। कहीं धूप खिली है तो कहीं पर हल्के बादल छाए हैं। कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, बदलते मौसम ने अब प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। सुबह और शाम मैदान से पहाड़ तक ठिठुरन होने लगी है। 

विज्ञापन


उधर, मौसम विज्ञानियों ने राज्य के पर्वतीय के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम के मिजाज बदलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है।

Snowfall: बदरीनाथ धाम में आधे घंटे बर्फबारी, अगले 24 घंटे उत्तरकाशी-चमोली और रुद्रप्रयाग में ऐसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 24 घंटे में हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है। यदि पर्वतीय इलाकों में बारिश होने के साथ ही बर्फबारी होती है, तो इसका असर ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड के रूप में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें