फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की मर्जी पर नहीं मिलेंगे 95 फीसदी से अधिक अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
करन दयाल। आने वाले कुछ दिनों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने वाला है, लेकिन बोर्ड से संबंद्ध सभी स्कूल अपनी मर्जी पर छात्रों को 95 फीसदी से ज्यादा अंक नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि रेफरेंस ईयर (संदर्भ वर्ष) में जितने बच्चों को 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले थे, इस वर्ष भी उतने ही छात्रों को इतने अंक दिए जाएं। यह नियम 95 से 100 फीसदी तक अंक पाने वाले छात्रों पर लागू होगा। 2020-21 के लिए संदर्भ वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 को माना जाएगा। ऐसे में सीबीएसई के नियम के अनुसार पिछले तीन वर्षों में अगर किसी स्कूल के पांच बच्चों को 95 फीसदी से ज्यादा अंक मिले थे तो इस वर्ष भी स्कूल के केवल उन्हीं बच्चों को इतने अंक दिए जाएंगे। यह नियम 96, 97, 98, 99 और 100 अंक देने के लिए लागू है।
कोरोनाकाल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया गया है। इसके बाद बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के बच्चों का परिणाम वेल डिफाइंड मानदंडों के अनुसार समयबद्ध तरीके से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

---
बोर्ड की ओर से तय नियमों के आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। सभी स्कूलों की ओर से मूल्यांकन कर भेजे रिजल्ट की जांच कर सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। रिजल्ट से संबंधित लगभग सभी काम पूरे किए जा चुके हैं। निर्धारित समय में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, सीबीएसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें