फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुई, चिता को दी मुखाग्नि

Mon, 01 May 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
शादी में सात फेरों की कसम खाने वाली महिला अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुई। रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ते हुए उसने पति की चिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं देहरादून के विकासनगर निवासी कविता (35) के संघर्ष की। अपने बीमार पति धर्मसिंह और पांच साल की बेटी का लालच पालन वह मजदूरी करके करती थी। लेकिन लंबी ‌बीमारी के चलते धर्म‌ सिंह (45) की मौत हो गई। धर्मसिंह कविता के अलावा अपनी पांच साल बेटी को भी छोड़ गया। 
विज्ञापन

प‌ति के अंतिम संस्‍कार को एक पाई तक नहीं

Demo Pic
पति की मौत के बाद वहे आर्थिक रूप से बुरी तरह टूट गई। स्थिति यह हो गई कि पति के अंतिम संस्कार के लिए उसके पास एक पाई तक नहीं थी। ऐसे में क्षेत्र की 'साहस' सामाजिक संस्था ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। 

साहस के कार्यकर्ताओं ने धर्म सिंह की अंतिम यात्रा निकाली, जिसमें कविता भी शामिल हुई। उसने चिता को मुखाग्नि भी दी। इस घटना ने समाज का मिथक तो तोड़ा ही, एक नया उदाहरण भी प्रस्तुत किया। इसे देख अंतिम यात्रा में शामिल लोग अचंभित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें