फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अवैध संबंध में आड़े आया पति, तो पत्नी के प्रेमी ने बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

Fri, 13 Mar 2020 06:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था दीपक
  • कनखल में होली के दिन ईंट से कुचलकर की थी हत्या 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर दीपक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी। कनखल पुलिस ने दीपक हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट उसी दिन ही पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर ली थी। 

विज्ञापन


एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने शुक्रवार को कनखल थाना कैंपस में जानकारी दी कि राज गार्डन में वरदान अस्पताल के पीछे दीपक पुत्र हरिसिंह निवासी विष्णु गार्डन का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था।

दीपक के भाई कुलदीप सिंह ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस टीम ने रवि कुमार पुत्र इंद्र सिंह निवासी गणपतिधाम फेस तीन जगजीतपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूली ली। 

विज्ञापन

कबूला कि उसके अवैध संबंध दीपक की पत्नी से कई माह से थे। दीपक उस पर शक करता था। घटना के दिन वह दीपक को लेकर वरदान अस्पताल के पीछे पहुंचा था। शराब पीने के दौरान पत्नी से संबंध को लेकर उनके बीच विवाद हुआ तो उसने ईंट उठाकर दीपक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।

दीपक की मौत होने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी भी एक दुकान पर कार्यरत है। आरोपी अक्सर दीपक की गैर मौजूदगी में उसके घर आता जाता था। कई माह से उसके उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि दीपक की मुलाकात अपने प्रेमी से उसकी ही पत्नी ने कराई थी। 
विज्ञापन

ऐसा हुआ खुलासा

दीपक की हत्याकांड के खुलासे में जुटी कनखल पुलिस को क्लू भी उसके घर के आसपास के लोगों से ही मिला। पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि दीपक की गैरमौजूदगी में एक युवक आता जाता था। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने जब उसकी पत्नी से पूछताछ की तो उसने रवि के संबंध में जानकारी दी। रवि के हत्थे चढ़ते ही तुरंत हत्याकांड का खुलासा हो गया। 

गर्भवती है दीपक की पत्नी
दीपक ने दो वर्ष पूर्व ही एक मंदिर में शादी की थी। परिजन इस शादी के खिलाफ थे, लिहाजा घर से उसका कोई लेना देना नहीं था। वह अपनी पत्नी के साथ अलग किराये के कमरे में रहता था। तलाकशुदा पत्नी के पहले पति से दो बच्चे हैं और दीपक से शादी के बाद एक बच्चे को जन्म दिया था। अब फिर वह चार माह की गर्भवती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें