मांग पूरी न होने पर ससुराली उनके साथ मारपीट करने लगे। 19 जुलाई 2019 ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की थी। अगले दिन पति ने उन्हें तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ लिए। इस पर उन्होंने सुल्तानपुर चौकी में मामले की शिकायत की, लेकिन सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
17 अक्तूबर को एसएसपी से मामले की शिकायत की, लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट ने उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए थे।
कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया की कोर्ट के आदेश पर महिला के पति सावेज पुत्र रहीस, ससुर रहीस पुत्र नामालूम, सास छोटी पत्नी रहीस, ननद शाहजा पुत्री रहीस निवासी बकारका थाना चिलकाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।