लत को पूरा करने के लिए अमित यूपी से स्मैक लाकर बेचने लगा। बाद में अमित की पत्नी मीनू भी स्मैक बेचने के धंधे में उतर गई। पुलिस को शक न हो, इसलिए वह पत्नी को आगे रखता था।
दोनों पटेलनगर और दूसरे इलाकों में स्मैक बेचते थे। अमित खुद स्मैक खरीदकर लाता था। पटेलनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दंपति का चालान कर दिया गया।