लेकिन गुस्से से भरी बैठी पत्नी भी कुछ देर बाद पति के दफ्तर पहुंच गई और दूसरे कर्मचारियों के सामने ही पति को खरी खोटी सुनाने लगी। पति ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह हंगामा करती रही।
इस पर पति का पारा चढ़ गया। उसने पत्नी को रोकने की कोशिश की तो उसने दफ्तर में ही पति की पिटाई कर दी। बीच बचाव की कोशिश कर रहे कर्मचारियों से भी अभद्रता की।
कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां भी दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देकर दोनों को शांत किया। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हो गया था। दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है।