फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक तरीके से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक फोटो भी की वायरल

Tue, 21 Jan 2020 07:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की एक युवती ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने डीजीपी (क्राइम) को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2018 में उन्नाव के एक युवक से हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था और इस दौरान उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से दुष्कर्म भी किया। आरोप है कि पति उसके प्राइवेट फोटो खींचकर अपने दोस्तों को दिखाता था।

आरोप है वह पीड़िता को पूना और गोवा भी लेकर गया, जहां उसे यातनाएं दी गई। पीड़िता का कहना है बीते साल अक्तूबर महीने में उसके पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पीड़िता के परिजनों को फोन गाली गलौज देते हुए 25 लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न करने पर तलाक देने की धमकी भी दे डाली। आरोप है कि पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाने के लिए आरोपी ने पीड़िता की प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

इस संबंध में पीड़िता ने बीते साल अक्टूबर माह में सप्तऋषि चौकी पुलिस को शिकायत की थी, तब पति ने सुलह कर ली। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें