फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज देने वाले ने परेशान किया तो युवक ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज देने वाले की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक ने उसका असल तो दे दिया था लेकिन ब्याज नहीं दे पाया था। इस पर कर्ज देने वाले ने युवक को पीटा भी था। युवक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में आरोपी का नाम भी लिखा था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ वसंत विहार नरेश सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस को छह दिसंबर को सूचना मिली थी कि देवीपुर गांव में मोहित यादव पुत्र वीर सिंह यादव नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक ने कमरा अंदर से बंद किया हुआ था। उसके परिजनों ने ही दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से उतारा। उसने नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाई हुई थी। उसके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसने उसने अपनी मौत का जिम्मेदार राजू नेगी निवासी श्यामपुर को लिखा था।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि राजू नेगी घर पर नहीं है। बुधवार को राजू नेगी को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मोहित यादव ने उससे 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। उसने मूल धन तो लौटा दिया था लेकिन ब्याज नहीं दे रहा था। इसके लिए उसे एक दिन मिलने के लिए बुलाया और उससे झगड़ा हो गया। इस दौरान नेगी ने उसे मारा पीटा भी था। नेगी को जब इस बात का पता चला कि मोहित यादव ने आत्महत्या कर ली है तो वह घर छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

खर्च के लिए ली थी मोहित ने रकम
मोहित के पिता पुणे में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। वह वहीं पर रहते हैं। मोहित अपने भाई बहनों और माता के साथ देहरादून में रहता था। खर्च के लिए ही उसने 15 हजार रुपये नेगी से उधार लिए थे। तीन बार में उसे यह सारे पैसे लौटा दिए थे। लेकिन, वह ब्याज का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। उसने नेगी से मोहलत मांगी थी। लेकिन, नेगी तैयार नहीं हुआ और उससे मारपीट की। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर मोहित ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें