फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA में ट्रेनिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के कैडेट की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Sun, 20 Aug 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में ट्रेनिंग के दौरान तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती दूसरे कैडेट नवीन की भी मौत हो गई। कैडेट को आर्मी अस्पताल से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर किया गया था। यहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।\
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल का रहने वाला आईएमए कैडेट नवीन क्षेत्री (23) पुत्र राम बहादुर ट्रेनिंग में आया था। दूसरे कैडेट्स के साथ वह भी शुक्रवार को सहारनपुर के बादशाही बाग में 10 किमी की दौड़ में शामिल था। अचानक कैडेट नवीन क्षेत्री और दीपक शर्मा (22) पुत्र तीरथ राज शर्मा, निवासी भंटिडा पंजाब की तबीयत बिगड़ गई।

दोनों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक शर्मा को आर्मी अस्पताल के बाद हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जबकि, कैडेट नवीन क्षेत्री को आर्मी अस्पताल से शनिवार रात महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब सवा ग्यारह बजे उसकी मौत भी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नवीन क्षेत्री मकान नंबर 288, स्ट्रीट सैनिक पूरी ग्राम खपरैल, पोस्ट न्यू चुगता तहसील मोतीनारा जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। मृतक कैडेट करियप्पा बटालियन का था। आईएमए के जनसंपर्क अधिकारी मेजर दिनेश शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को ही नवीन की तबीयत भी खराब हुई थी।

अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का उसके पिता को सौंप दिया गया। कैडेट की मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी। हालांकि, आईएमए के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि दौड़ते वक्त डिहाइड्रेशन से दोनों कैडेट की तबीयत खराब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें