उत्तराखंड में देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग से ऋषिकेश जा रहा ट्रक (UA 09-6016) सड़क से नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित 5 लोग सवार थे।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हादसा व्यासी के करीब हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में दो घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें ऋषिकेश रेफर किया गया है।
बताया गया है कि ट्रक सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे नदी में गिरा। राहत बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। खोज बचाव का कार्य जारी है।