फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दिखावे पर रोक: खर्च पर लगाम, तीन से अधिक गहने पहने तो 25 हजार जुर्माना, जौनसार में मुहिम ने पकड़ा जोर

Sat, 19 Sep 2026 06:24 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता।

सार

शादी-ब्याह में गहनों के बढ़ते दिखावे और खर्च को लेकर जौनसार-बावर के ग्रामीणों ने सख्त कदम उठाया है। खरोड़ा और कुताड़ गांव की पंचायत ने महिलाओं के गहने सीमित करने के साथ नियम तोड़ने पर 25 हजार रुपये जुर्माना तय किया है।
विज्ञापन
जौनसार बावर में पंचायत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनसार-बावर में सामाजिक सुधार और विवाह समारोहों में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने के लिए मुहिम लगातार जोर पकड़ रही है। शुक्रवार को खरोड़ा और कुताड़ गांव के ग्रामीणों ने एक अहम पंचायत कर महिलाओं के आभूषणों की संख्या सीमित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।

विज्ञापन


अब शादी-विवाह, मेले-त्योहारों या अन्य सामाजिक आयोजनों में महिलाएं केवल तीन पारंपरिक गहने ही पहन सकेंगी। नियम तोड़ने वाले परिवार पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। स्याणा चंद्रदत्त डिमरी की अध्यक्षता में हुई ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में विवाह समारोहों में बढ़ते आभूषणों के दिखावे और परिवारों पर पड़ने वाले भारी आर्थिक दबाव पर चिंता जताई गई।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार:  लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि अब से महिलाएं नाक में सोने की फुल्ली, कानों में झुमके और गले में केवल मंगलसूत्र ही पहनेंगी। इसके अलावा किसी भी अन्य भारी आभूषण को पहनने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खास बात यह रही कि बैठक में मौजूद महिलाओं ने भी इस फैसले का पुरजोर समर्थन किया और माना कि इससे आयोजनों में सादगी आएगी और अमीरी-गरीबी का भेद खत्म होगा। बैठक में साधीराम डिमरी, भगतराम, संतराम, मेहर चंद, दयाराम, ग्यारू, सुरेश, हरीश, रूपराम और नरेंद्र सहित कई ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें