कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, राजधानी दून में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। पिछले एक दशक में सबसे अधिक तापमान का सवाल है, तो 30 मई 2012 को राजधानी में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर, सूरज के आंखें तरेरने और आसमान से बरस रही आग के चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। रात साढ़े नौ बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और रात 12 बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का आलम यह रहा कि राजधानी दून की सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। गाड़ियों की आवाजाही बेहद कम रही। वहीं मौसम विज्ञानियों ने कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना जताई है।
पिछले छह साल का अधिकतम तापमान
साल 2015 में जून माह में सबसे अधिक तापमान 40.8 डिग्री, साल 2016 में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, साल 2017 में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, 2018 में 38.7 डिग्री, साल 2019 में 40.4 डिग्री, जबकि साल 2020 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था।
गर्मी से बेहाल हुए राजधानी के बाशिंदे
मैदान से लेकर पहाड़ तक हीटवेव की दस्तक से शहरी बिलबिला उठे। घर से बाहर निकलने में लोगों को पसीने छूट गए। जिसने भी घर, दफ्तर से बाहर निकलने की जहमत उठाई, गर्मी ने दम निकाल दिया। गर्मी का आलम यह रहा कि घर, कार्यालय मेें बैठे लोगों को एसी और कूलर से भी राहत नहीं मिली।
अधिकतम तापमान- 41 डिग्री
न्यूनतम तापमान- 22 डिग्री
सूर्योदय- 5.15 बजे
सूर्यास्त - 7.17 बजे