फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के तीन जिलों में बारिश, बर्फबारी संभव

Thu, 12 Feb 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के तीन जिलों में बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल है।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो इन जनपदों के पांच फीसदी तक क्षेत्र में बारिश, बर्फ असर दिखाएगी।

दून में रहेंगे आंशिक बादल
राजधानी दून में आंशिक बादल रहने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान में तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है। यह 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी संभावित है।
विज्ञापन


दून में बुधवार को भी दोपहर बाद अधिकांश समय बादल ही छाए रहे। सूरज चमका जरूर, लेकिन बेहद मद्धिम। हवाओं के चलने से ठंडक का अहसास बढ़ा रहा।

चार डिग्री गिरा दिन का पारा
दून के दिन के पारे में तकरीबन चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में भी तकरीबन एक डिग्री की बढ़ोत्तरी रही। इसका माप 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 88, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 52 रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें