फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे, मेरी तो जुबान फिसल गई

Wed, 11 Feb 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आल इंडिया जिप्सी गोल्ड कप फुटबॉल का आगाज होना था। दोपहर का वक्त था। कई छोटे-बड़े नेता बुलाए गए थे।
विज्ञापन


मंच पर कई एसोसिएशन के पदाधिकारी विराजमान थे। इस बीच एक पार्टी की महिला पदाधिकारी भी पहुंचीं। साथ कई समर्थक भी थे। पहला मैच खत्म होने को था।

पदाधिकारी थोड़ी देर बैठकर चलने को हुईं तो एक साथी बोले कि मैच खात्मे की ओर है। थोड़ी देर और रुकिए फिर चलते हैं। पदाधिकारी मोहतरमा का सवाल था कि भैया कितने रन से कौन आगे है? साथी उनका चेहरा ताकने लगे।
विज्ञापन


धीरे से बोले कि इस खेल में गोल होते हैं। पदाधिकारी तुरंत बोलीं कि हां भैया, वही पूछ रही थी। जुबान फिसल गई, जो मुंह से गोल की जगह रन निकल गया। हां, तो बताओ कौन कितने गोल से आगे है?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें