फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उछला पारा, फिर भी रहा औसत से नीचे

Sat, 18 Oct 2014 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून के पारे में शनिवर को मामूली उछाल दर्ज किया गया। फिर भी वह औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे ही रहा।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 0.6 की हल्की-सी बढ़त दर्ज की गई।

रविवार को साफ रहेगा मौसम
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में रविवार को मौसम आम तौर पर मौसम सूखा और आसमान साफ रहने की संभावना है। राजधानी दून में शाम को हालांकि आंशिक बादल छा सकते हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है। दून में शनिवार को भी दिन में धूप खिली रही। शाम को हालांकि हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन


मौसम हुआ सुहाना
आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 84, जबकि न्यूनतम 49 दर्ज किया गया। वीकेंड पर खूबसूरत मौसम का लोगों ने अपने तरीके से लुत्फ उठाया। त्योहारी सीजन की वजह से बाजारों में भी अन्य दिनों के मुकाबले खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


अन्य दिनों की अपेक्षा खरीदारी भी अधिक हुई। कपड़ा, ज्वेलरी, कटलरी से जुड़े दुकानदार ज्यादा व्यस्त नजर आए। लोग हल्के-फुल्के स्वेटर पहने नजर आए। सुबह, शाम मौसम को हल्की ठंडक ने अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें