फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में हुई बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Sun, 15 Mar 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शनिवार को देर रात गरज के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही रविवार की सुबह आसमान में बादलों का डेरा रहा। बारिश होने से राजधानी का तापमान गिर गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को छाए रहे बादल
राजधानी में शुक्रवार को भी तकरीबन दिन भर बादल छाए रहे। बीच में एक-दो बार सूरज चमका, लेकिन जल्द बादलों ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।

दिन के पारे में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत  72, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 34 दर्ज हुआ।

गिर सकता है तापमान
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान उछाल भर सकता है। यह क्रमश: 25 और 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें