फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी मां ने छोड़ा, दुलार रही तीन-तीन 'मां'

Sun, 15 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ तिराहे पर बृहस्पतिवार रात मिला नवजात ‘रुद्र’ जिला अस्पताल में है। वह बोतल का दूध ठीक से पी रहा है। जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता जोशी को बच्चे की देखरेख कर रही हैं।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर एक-एक महिला पुलिस कांस्टेबल की भी शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर भी इस मामले में नजर रखे हैं।

गोद लेने के लिए आ रहे फोन
बच्चे को गोद लेने के लिए शनिवार को भी कई लोगों ने जिला और पुलिस प्रशासन से मोबाइल/फोन कॉल के जरिये संपर्क साधने का प्रयास किया है। इधर, जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर पर नवजात को लेकर विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई।

बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता जोशी बतौर केयर टेकर अस्पताल में बच्चे के साथ हैं। उन्होंने बताया कि बच्चा स्वस्थ है। वह बोतल का दूध ठीक से पी रहा है।
विज्ञापन


इधर, जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि नवजात शिशु ठीक है। सुबह और शाम को उसकी जांच की जा रही है।

डॉक्टर का है कहना
नवजात के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। संबंधित चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मैं भी स्वयं नवजात के बारे में पूरी जानकारी ले रहा हूं।
विज्ञापन

-डॉ. एसपीएस नेगी, सीएमएस, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें