फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: उत्तराखंड पहुंचा मानसून...राजधानी दून समेत कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, कल भी बरसेंगे मेघ

Fri, 20 Jun 2025 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कई हिस्सों में मानसून ने शुक्रवार को दस्तक दे दी। इन हिस्सों में अच्छी बारिश भी हुई। वहीं, अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। वहीं, शनिवार को भी कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज

विज्ञापन


देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, नालों के उफान पर आने के मद्देनजर सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी गई है।  

Char Dham Yatra: मानसून ने रोकी हेली सेवाओं की उड़ान, 22 जून से बाद के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

मसूरी में हुई झमाझम बारिश, जाम से पर्यटक रहे परेशान
शहर में शुक्रवार शाम को झमाझम बारिश हुई। वहीं, जाम की स्थिति भी बनी रही। विभिन्न मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को लाइब्रेरी से किंग्रेग के बीच बार-बार जाम की समस्या बनी। मुख्य मार्ग में एक किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। भगत सिंह चौक के मालरोड बैरियर, लंढौर-लालटिब्बा में भी जाम लगा। इसके कारण चार दुकान जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भगत सिंह चौक पर लंढौर, मालरोड, किंग्रेग और देहरादून जाने वाले पर्यटकों को सुबह से लेकर शाम तक जाम से जूझना पड़ा।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि शुक्रवार को ट्रैफिक कुछ ज्यादा था। वहीं, लंढौर मार्ग पर वाहन के खराब होने से कुछ देर जाम लरा। लाइब्रेरी से किंग्रेग के बीच जाम खुलवाने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस सभी मार्गों पर नजर बनाए हुए है। कहीं भी जाम लगने पर उसे तत्काल खुलवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें