फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra: मानसून ने रोकी हेली सेवाओं की उड़ान, 22 जून से बाद के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं

Fri, 20 Jun 2025 09:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ धाम के लिए दो मई से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए गोबिंदघाट से घांघरिया तक 25 मई से हेली सेवा संचालित की गई।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की दस्तक ने चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम, बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं की उड़ान रोक दी है। 22 जून के बाद आगे की यात्रा के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी। मानसून सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की चुनौती को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से हेलिकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं मिली है।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम के लिए दो मई से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए गोबिंदघाट से घांघरिया तक 25 मई से हेली सेवा संचालित की गई। इस बार चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते डीजीसीए व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से सख्त निगरानी की जा रही है। प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है।

जिससे 22 जून से आगे की यात्रा के लिए केदारनाथ व हेमकुंड साहिब हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग रोक दी गई। वहीं, डीजीसीए ने भी मानसून सीजन में हेली सेवा की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


Dehradun: वरदान बना एसटीएफ का अभियान, Meta की मदद से एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचाया

विज्ञापन

15 जून को केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद से अभी तक केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टरों ने उड़ान नहीं भरी। मानसून सीजन खत्म होने पर 15 सितंबर के बाद ही हेली सेवा शुरू हो पाएगी।

49247 श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे
दो मई से 18 जून तक 49247 श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। इस बार भी आठ हेली कंपनियां के माध्यम से गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से हेली सेवा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें