धारचूला के उपजिलाधिकारी ने बंद पड़ी तवाघाट-लिपुलेख-कैलाश मानसरोवर और तवाघाट-सोबला सड़क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा सड़क संगठन को शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश दिए। सड़क 14 दिन से बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि व्यास सड़क में बरतीघाट, गस्कू व गर्बाधार में सड़क बंद है। जिसको तेजी से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी प्रकार की आपदा की आशंका को देखते हुए सिर्खा, गाला गाड़ तक पारंपरिक पैदल मार्ग को भी ठीक किया जाएगा, जिसके लिए लोनिवि को निर्देश दिए हैं। दारमा सड़क में नारायणपुर से छिरकिला तक मार्ग बंद है। ग्रिफ को रास्ता खोलने को निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रिफ के अधिकारियों ने कहा कि तवाघाट से सोबला तक रोड के लिए सरकार ने कोई धन नहीं दिया है। इसके चलते कार्य में दिक्कत आ रही है। एसडीएम ने कहा कि गत वर्षों की भांति हेलीकॉप्टर की मांग कर व्यवस्था की जाएगी।