फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Uttarakhand: खटीमा में आज से दो दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन, चार जिलों में बंदी नहीं 

Sat, 08 Aug 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोनोवायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा ब्लॉक में कोविड-19 के बढ़ते केसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन (आठ और नौ अगस्त) तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


Corona in Uttarakhand: शुक्रवार को 278 नए संक्रमित मिले, 10 की मौत, मरीजों की संख्या 8900 पार

खटीमा को छोड़कर जिले के अन्य हिस्से लॉकडाउन से मुक्त रहेंगे। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि खटीमा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए एसडीएम ने दो दिन के लॉकडाउन की संस्तुति की थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी एहतियातन इस बाबत अनुरोध किया था। इसके चलते खटीमा तहसील क्षेत्र में आठ अगस्त शनिवार और नौ अगस्त रविवार को पूरी तरीके से लॉकडाउन रहेगा। जिले के अन्य तहसील क्षेत्रों में लॉकडाउन नहीं रहेगा। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की है।

विज्ञापन

प्रदेश के चार जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं

प्रदेश के चार जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। जिलाधिकारी जरूर अपने स्तर पर अलग से व्यवस्था कर सकते हैं। अनलॉक-2 के तहत पूर्व की एसओपी में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में हर सप्ताह शनिवार और रविवार के लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया था।

इसके बाद रक्षाबंधन को देखते हुए इसमें रियायत दी गई। माना गया था कि इसके बाद सप्ताह की दो दिन की यह बंदी फिर लागू होगी। अनलॉक-3 के तहत जारी एसओपी में सरकार की ओर से इसका कोई जिक्र ही नहीं किया गया। 

आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी के मुताबिक अनलॉक-3 की एसओपी में यह स्पष्ट कर दिया गया था कि यह पहले की एसओपी की जगह पर प्रभावी मानी जाएगी। आपदा प्रबंधन के प्रभारी सचिव एस मुरुगेशन ने भी इसकी पुष्टि की। सचिव के मुताबिक दो दिन की साप्ताहिक बंदी का आदेश अब प्रभावी नहीं है। इसको प्रभावी करने के लिए अलग से आदेश जारी करना होगा।

फिलहाल कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। शासन के मुताबिक जिलों में जिलाधिकारी संक्रमण को रोकने के लिए अलग से आदेश जारी कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में भी स्पष्ट है कि प्रतिबंध और सख्त तो किए जा सकते हैं, लेकिन उनमें अलग से रियायत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें