फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: उत्तराखंड में शीतलहर से तापमान में आई गिरावट, मसूरी में बर्फ  की तरह पड़ रहा पाला

Fri, 18 Dec 2020 09:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में रात को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान में कमी के कारण ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को दून में पारा चार डिग्री से भी नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी ठंड में इजाफा होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन


बीते दो-तीनों से मौसम में हुए बदलाव के कारण ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। सुबह घना कोहरा रहने के कारण धूप देरी से निकल रही है। शुक्रवार को भी ज्यादातर जगह धूप काफी देर से निकली। सुबह के समय कोहरा छाये रहने और तेज हवा चलने से ठंड काफी अधिक बढ़ गई।

हालांकि कुछ देर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दोपहर बाद तक तेज धूप खिली रही। शाम होने के साथ ही एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ और ठंडी हवा चलने लगी। रात होते-होते तापमान में तेजी से गिरावट आई और ठंड बहुत अधिक बढ़ गई। 

विज्ञापन

छाया रह सकता है आज घना कोहरा

मौसम केंद्र ने शनिवार को भी मौसम में ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं। अगले सप्ताह से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। 

25 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम का मिजाज 24 दिसंबर को एक बार फिर बदलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 24 से 26 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

मसूरी में बर्फ  की तरह पड़ रहा पाला

पहाड़ों की रानी मसूरी में फिलहाल बर्फबारी शुरू नहीं हुई है, लेकिन पाला की वजह से मौसम का मिजाज काफी ठंडा हो गया है। बर्फ  की तरह पाला पड़ने से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है । पाले की वजह से वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है और फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। 

कैंपटी रोड, धनोल्टी रोड, कंपनी गार्डन सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों में जबरदस्त पाले का असर दिख रहा है। पाले की वजह से सड़कें सफेद चादर ओढ़े सी लगती हैं। इससे छोटे और दुपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं पाला पड़ने से कंपनी गार्डन के फूलों पर असर पड़ है ।

कंपनी गार्डन के संचालक चंडी प्रसाद सकलानी कहते हैं कि गार्डन में जरेनियम, गुलदावरी, सिनरेरिया, गजेनीया, पिटोनीया, केनन कलस के फूल पाले की वजह से झुलस रहे हैं। गार्डन की घास बचाने के लिए कई जगह सूखे पत्तों का प्रयोग भी किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि सड़क पर चूने का छिड़काव कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें